फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will campaign for the recovery of unpaid bills

बकाया बिलों की वसूली के लिए चलेगा अभियान

Tue, 23 Jun 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर वेदप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को लखीमपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने 10 हजार रुपये से ज्यादा के बिजली बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया। डायरेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान जिन बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएं, उनके दोबारा तार जोड़ने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही कहा कि बुधवार से शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाया बिजली बिलों की वसूली तेज की जाए।
विज्ञापन

डायरेक्टर वेदप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को सुबह लखीमपुर पहुंच कर एलआरपी गेस्ट हाउस में कई घंटे तक सीतापुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ धर्मेंद्र आनंद, आरबी सिंह, राहुल शर्मा, जेई मनोज पुष्कर, डीएस चौहान, आरएन मिश्रा, अजय कुशवाहा, मो. कामिल समेत सभी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। डायरेक्टर ने बिजली अधिकारियों से राजस्व की स्थिति जानी। जिसमें पता चला कि लखीमपुर डिवीजन में 10 हजार रुपये से ज्यादा के 1100 बकाएदार हैं। इनमें शहर के नई बस्ती उपकेंद्र के 300, गढ़ी में 400 और ईदगाह उपकेंद्र के 290 बकाएदार शामिल हैं। समीक्षा में पाया गया कि घरेलू कनेक्शनों के कई ऐसे कनेक्शन हैं, जिनमें एक-एक पर एक लाख से अधिक का बकाया है। वहीं कई बकाएदार कनेक्शनों पर तीन से चार लाख का बकाया है। बैठक में हर अवर अभियंता को प्रतिदिन 10-10 कनेक्शन काटने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत बैठक में डायरेक्टर ने साफ किया कि कनेक्शन कटने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं की पीडी (परमानेंट डिस कनेक्शन) नहीं की गई। उन्हें जल्द से जल्द डिस कनेक्शन की तिथि से ही खत्म किया जाए। बता दें कि लखीमपुर सब डिवीजन में ऐसे करीब 200 मामले लंबित हैं। जिन्हें फाइनल कराने में उपभोक्ताओं को नाको चने चबाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed