{"_id":"597201fd4f1c1b772f8b464a","slug":"will-be-free-from-illegal-occupation-grassland-and-public-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाएंगे चरागाह और सार्वजनिक भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाएंगे चरागाह और सार्वजनिक भूमि
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट-
जांच के लिए तहसीलदार गोला ने गठित की छह सदस्यीय टीम
गोला तहसील क्षेत्र के परगना कुकरा में चरागाह/ सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर हुआ है। इस अतिक्रमण की जांच और उनसे कब्जे हटाए जाने के लिए तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता ने छह सदस्यीय एक टीम का गठन कर दिया है।
तहसील गोला के परगना कुकरा में चकबंदी के दौरान कई ग्राम पंचायतों में छोड़ी गई चरागाह/ सार्वजनिक संपत्तियों की खलिहान, नलकूप, नाले-नालियों आदि भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करके खेती किए जाने का समाचार अमर उजाला ने 20 जुलाई पेज दो के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद तहसील प्रशासन इस मामले पर गंभीर हुआ। तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता ने चरागाहों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों की जांच और संबधित भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार (गोला) ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय एक समिति गठित कर दी है। इस समिति में नायब तहसीलदार के अलावा राजस्व निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल चेतराम राना, अवधेश सिंह चौहान, रणधीर सिंह और रमाकांत मिश्र शामिल हैं।
तहसीलदार ने बताया कि कि चरागाहों, खलिहानों, तालाबों, स्कूल, अस्पताल के अलावा सार्वजनिक संपत्तियों के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा करना कानूनी अपराध है। कहा कि जांच के दौरान आरक्षित जमीनों पर जिन लोगों का कब्जा पाया गया, या कब्जा कराने के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...