फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wildlife attack sparks outrage, traffic jam and stone pelting

Lakhimpur Kheri News: वन्यजीव के हमले से भड़का आक्रोश, चक्का जाम और पथराव

Mon, 07 Oct 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wildlife attack sparks outrage, traffic jam and stone pelting
गंगाबेहड गांव में तैनात पुलिस फोर्स और कैंप किए एसडीएम और सीओ सिटी। संवाद
महेवागंज। शारदानगर वन रेंज के गंगाबेहड़ गांव में शनिवार देर शाम वन्यजीव के हमले में बालक साजेब उर्फ छोटू (12) की मौत के करीब 20 घंटे बाद रविवार सुबह खेत में गन्ने की पत्ती छील रहे युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में 40 वर्षीय युवक जब्बार मामूली रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के शोर पर वन्यजीव खेतों में गुम हो गया। वन कर्मियों की हीलाहवाली से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर लखीमपुर-शारदानगर मार्ग जाम कर दिया। समझाने और जाम खुलवाने पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पथराव में कोतवाली की जीप का शीशा टूट गया। वहीं किसी महिला सिपाही के भी चोटिल होने की खबर फैली। हालांकि सीओ ने किसी सिपाही के चोटिल होने से साफ इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी रमेश तिवारी, एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप, नायब अश्वनी कुमार, वन रेंज शारदा नगर के रेंजर अभय मल्ल, कोतवाल अंबर सिंह, डिप्टी रेंजर अमित मिश्रा और संजय आजाद टीम समेत मौके पर पहुंचे। उपद्रव बढ़ता देख अधिकारियों को पीएसी बुलानी पड़ी।
------------------

तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत हुई है। एक युवक पर भी हमले की जानकारी मिली है। कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया था। मामला शांत है। घटना स्थल पर कैमरे और पिंजरा लगाया गया है। टीम वाच कर रही है। ग्रामीणों को अकेले खेत पर न जाने की सलाह दी है।


एके मल्ल, रेंजर शारदा नगर

-------------------------------
कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया था। बल प्रयोग कर खदेड़ दिया गया है। मृतक के परिवार को मुआवजा और आवास की मांग पर आश्वासन दिया गया है। पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी।

अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर

गंगाबेहड गांव में तैनात पुलिस फोर्स और कैंप किए एसडीएम और सीओ सिटी। संवाद

गंगाबेहड गांव में तैनात पुलिस फोर्स और कैंप किए एसडीएम और सीओ सिटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed