{"_id":"5ff0ad7d8ebc3e3bb274ea77","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4323301164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से महिला को खींच ले गया बाघ, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक से महिला को खींच ले गया बाघ, शव बरामद
विज्ञापन
Wild Animals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली में शुक्रवार रात बाइक से घर जा रहे मां-बेटे पर एक बाघ ने हमला कर दिया और चलती बाइक से बाघ पीछे बैठी महिला को खींच ले गया। काफी तलाश के बाद महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कैलाली जिला अंतर्गत लमकी चूहा नगर पालिका वार्ड चार निवासी थापा और उसकी मां नन्कला थापा (50) शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क के तहत अम्रेनी वन पोस्ट से छह किलोमीटर पश्चिम में कुंआभार के पास जंगल में बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बाइक पर पीछे बैठी महिला को खींचकर जंगल में ले गया, बाइक गिरने से युवक थापा को हल्की चोट आई है। महिला का सुबह तक कुछ पता नहीं चल सका। पार्क में तैनात नेपाली सेना और वनकर्मी हाथियों की मदद से महिला की तलाश में लगे रहे। शनिवार दोपहर बाद महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
दुधवा: जरा संभल के..बाघ का इन रास्तों पर रहता है खतरा
बांकेगंज। नेपाल ही नहीं दुधवा टाइगर रिजर्व की भी कई सड़कों पर गुजरना खतरों से भरा रहता है। ऐेसे में आवश्यक है कि यहां से निकलते समय सावधानी रखी जाए।
दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी, दुधवा-गौरीफंटा, चंदन चौकी जंगल से सटे गांवों में बसे ग्रामीण घने जंगलों से होकर गुजरने वाली सड़कों से रोज गुजरते हैं। इसके अलावा बफरजोन की मैलानी-भीरा-कुकरा पलिया, संपूर्णानगर, मझगईं, भरिगवां आदि जंगल से होकर सड़कों से गुजरत हैं। अक्सर इन सड़कों पर बाइक सवारों और हिसंक वन्य जीवों का आमना-सामना होता रहता है।
विज्ञापन
हाल ही में भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से गुजरे रास्ते पर एक घंटे के अंतराल में बाघ ने तीन बाइक सवारों को हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसके अलावा भीरा-कुकरा जंगल से गुजरी रोड पर उल्ल नदी किनारे छठ पूजा कर रही महिलाओं के सामने एक बाघ आ गया था। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने और शोर मचाने पर बाद में वह जंगल में चला गया। दुधवा-गौरीफंटा रोड पर तो आए दिन बाघ वाहनों के सामने आकर खड़ा हो जाता है। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहता है। इसके अलावा मैलानी रेंज की भरिगवां बीट जंगल से होकर गुजरे एनएच 730 पर बाघ आए दिन बाइक सवारों के सामने आ जाते हैं। इस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की तो मैलानी रेंज की मैलानी-पलिया रोड पर एक तेंदुए की वाहन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। संवाद