{"_id":"5fe242248ebc3ecd67522bd6","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly431131810","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
विज्ञापन
गुलरिया/बिजुआ। भीरा रेंज के जंगलों से निकलकर तेंदुए ने जंगल से ढाई किमी दूर मेड़यीपुरवा के यूएस फार्म हाउस में घुसकर बछड़े को निवाला डाला, जिससे लोगों में दहशत है।
फार्म मालिक अचल मिश्रा पाले ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे बछड़े के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सुबह देखने पर पता चला कि किसी जंगली जानवर ने बछड़े को मार दिया है। वन विभाग को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी भीरा राकेश बाबू वर्मा, डिप्टी रेंजर बालकृष्ण पाल, वनरक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर पगचिह्न देखकर बताया कि बछड़े पर हमला करने वाला जानवर बाघ न होकर तेंदुआ है। तेंदुए द्वारा इस क्षेत्र में किया गया यह पहला शिकार है।
भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि जंगलों में आजकल आदमियों की आवाजाही ज्यादा हो जाने से वन्यजीव बाहर का रुख कर रहे हैं और जंगल के किनारे हजारों एकड़ क्षेत्र में फैले गन्ने के खेत वन्यजीवों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं, जिससे भटकते हुए वन्यजीव गन्ने के खेतों से होते हुए गांवों तक पहुंच जाते हैं और लावारिस जानवरों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
तेंदुए ने घर में घुसकर कुत्ते पर किया हमला
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से सटे निषादनगर घोला गांव के एक घर में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग भी जाग गए और बाहर तेंदुआ देखकर दहशत में आ गए।
रविवार की देर रात निषादनगर घोला गांव में एक तेंदुआ कमलजीत सिंह के घर घुस गया और उसके कुत्ते पर हमला कर उसे ले जाने लगा। कुत्ते की आवाज सुनकर कमलजीत व अन्य परिजन जागे और बाहर आए तो तेंदुआ देख हक्का बक्का रह गए। काफी शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी आ गए और लाठी-डंडों से तेंदुए को खदेड़ना शुरू किया गया। वहीं लोगों को देख तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भी काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने नार्थ खीरी वन विभाग को मामले की सूचना दी है।
लीलापुर में सुनाई दीं बाघ की दहाड़, ग्रामीण भयभीत
सोमवार सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव में सांड़ को शिकार बनाने वाला बाघ अभी तक संजय कुमार के खेत में मौजूद है, जिसके दहाड़ने की आवाज रात भर सुनाई देती रही। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंचे महेशपुर रेंज के वन कर्मियों ने गन्ने के आसपास घंटों पेट्रोलिंग की, लेकिन बाघ गन्ने में छिपा रहा।
गांव वालों की सूचना पर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे हार्वेस्टर रोहित श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, वनरक्षक राजेश कुमार, मिठाई लाल आदि वन कर्मियों ने बाघ संजय के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टिकर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ग्रामीणों के साथ घंटों कांबिंग की लेकिन बाघ गन्ने में छिपा रहा, जिससे लीलापुर, पन्नापुर, तेजापुर, तूलमेलगंज के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
बाघ के गन्ने में मौजूद होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है, जो बाघ को खदेड़ने का प्रयास कर रही है साथ ही गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
- मोबीन आरिफ रेंजर मोहम्मदी महेशपुर रेंज।