फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

चौधीपुर गांव के खेतों में गुर्रा रहा तेंदुआ

Mon, 07 Dec 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बांकेगंज के चौधीपुर गांव में डरे-सहमे लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से सटे चौधीपुर गांव में एक बुजुर्ग पर हमला करने वाला तेंदुआ अब भी गांव के आसपास खेतों में मौजूद है। तेंदुआ थोड़ी-थोड़ी देर बाद गुर्रा कर ग्रामीणों को अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहा है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से तीन किलोमीटर दूर चौधीपुर गांव के आसपास पिछले कई दिनों से सक्रिय तेंदुए ने करीब एक हफ्ते बाद चौधीपुर गांव में फिर धावा बोला था। शनिवार अल सुबह तेंदुए ने गांव में घुसकर बुजुर्ग श्याम लाल भार्गव को दौड़ा लिया था। किसी तरह शोर मचाते हुए और भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना के बाद तेंदुआ गांव से सटी खारजा नहर में छिप गया था। शनिवार रात रुक-रूक कर गन्ने के खेतों और खारजा नहर से तेंदुए के गुर्राने की आवाजें ग्रामीणों को सुनाई देती रहीं। इससे ग्रामीण खासकर महिलाएं और बच्चे दहशत में हैं। किसानों और मजदूरों ने खेतों की ओर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

--
जटपुरा बीट जंगल से सटे चौधीपुर गांव के पास सक्रिय तेंदुए की लगातार निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ गांव के आसपास गन्ने के खेतों में ही छिपा हुआ है। इसलिए ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, रेंजर,दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन, मैलानी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed