फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

वनविभाग की हिदायत के बाद भी सचेत नहीं ग्रामीण

Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
ड्रोन कैमरे से निगरानी करता वन विभाग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। वनविभाग की तमाम कोशिशों और हिदायतों के बाद भी ग्रामीण सचेत नहीं हैं।15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी गन्ने की छिलाई के लिए खेतों की ओर भेज रहे हैं। इधर, दूसरे दिन भी वनविभाग ने हमलावर तेंदुए की ड्रोन कैमरे से निगरानी की, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा। इससे वनविभाग ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

वनरेंज के गनापुर वन बीट के गांव गुजारा में 11 वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने गन्ने के खेत में हमला कर मार डाला था। दुधवा की मचान वाली गाड़ियों के अलावा ड्रोन कैमरे से तेंदुए की टोह ली जा रही है। वन विभाग की हिदायत के बाद भी जान को खतरे में डाल कर ग्रामीण अपने बच्चों को गन्ना काटने खेत में भेज रहे हैं, जिन्हें वनकर्मी बार-बार खेतों से घर भेज रहे हैं, लेकिन लोग मानने की तैयार नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने ग्रामीणों से अपील की थी कि वह अपने बच्चों को गन्ने के खेतों में न भेजेें, फिर भी बच्चे की मौत के तीसरे दिन से ही ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी की बात को नजरअंदाज कर दिया और खेतों में गन्ना काटने के लिए बच्चों को भेजने लगे। वन कर्मचारियों ने खेतों में गन्ना की कटाई कर रहे कई बच्चों को घर वापस भेजा। शुक्रवार को वन विभाग और दुधवा टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने मचान वाली गाड़ियों से गश्त करते हुए ड्रोन कैमरे से तेंदुए की टोह ली। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि पिंजड़े लगाकर कैमरे चालू कर दिए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से तेंदुए की टोह ली जा रही है। तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति आने पर उसे बेहोश कर पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed