फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

पिंजड़े के पास तक आया तेंदुआ.. ठहरा और चला गया

Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बंशीबेली गांव के चक मार्ग पर तेंदुआ पकड़ने की कवायद। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। तेंदुए को पकड़ने के लिए किया गया नया प्रयोग सफल होने की उम्मीद वन विभाग को बंधी है। वजह है कि मादा तेंदुए का मूत्र पिंजड़े और रास्तों पर स्प्रे किए जाने के बाद शनिवार की रात तेंदुआ पिंजड़े तक आया। कुछ देर वहीं ठहरा और चहलकदमी कर पिंजड़े में बंधे शिकार को छोड़कर चला गया। तेंदुए की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

वन रेंज के चमारनपुरवा और साहबदीन पुरवा में एक माह पूर्व तेंदुए ने दो बच्चों को मार डाला था। तभी से वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसके सारे प्रयास विफल रहे हैं। वनविभाग ने शनिवार को एक नया तरीका अपनाया था। लखनऊ चिड़ियाघर से मादा तेंदुए का मूत्र मंगवाकर पिंजड़े और रास्तों पर स्प्रे कराया था। साथ ही पिंजड़े के अंदर बकरियां भी बांधी थीं। शनिवार की रात वनविभाग की टीम को चकमा देने वाला तेंदुआ स्प्रे किए गए रास्ते से पिंजड़े तक पहुंचा। कुछ देर वहां पर ठहरा भी। इतना ही नहीं वह पिंजड़े के पास तक भी गया, लेकिन पिंजड़े के बाहर और अंदर बंधी बकरी का शिकार नहीं किया और वापस लौट गया। तेंदुए की सारी हरकत कैमरे में कैद हुई है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि मादा तेंदुए के मूत्र को प्रयोग के रुप में बंशी बेली चकमार्ग पर स्प्रे कराया गया था। वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह और मोहम्मद लतीफ को स्प्रे कर ऑपरेशन तेंदुए के लिए सतर्क रहने को कहा गया, नतीजा भी सामने आया है। मादा तेंदुए के यूरिन स्प्रे के पांच घंटे बाद तेंदुआ उसी रास्ते पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया है। जिसकी फुटेज कैमरे में कैद हुई है। वन विभाग को भरोसा है कि तेंदुआ मादा तेंदुए के यूरिन से आकर्षित होकर पिंजड़े तक जल्द पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed