{"_id":"5f89ed6c8ebc3e9bbf6b3c6b","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly423582685","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में फिर निकला अजगर, ग्रामीणों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
पलिया के नौरंगपुर में अजगर सांप को पकड़ती वन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। इलाके के नौरंगपुर गांव में एक गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पहुंची टीम ने अजगर को बमुश्किल काबू में करके जंगल में छोड़ा। अजगर निकलने की नौरंगपुर में यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को भी एक अजगर खेत में निकला था, जिससे हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क का जंगल इलाके के चारों ओर है। जहां वन्यजीवों की लगातार आवाजाही होती रहती है। अभी बुधवार को ही एक एक फार्मर के खेत में 15 फुट लंबा अजगर मिला था। शुक्रवार को एक बार फिर से नौरंगपुर निवासी बलवीर सिंह के खेत में अजगर दिखा। सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन दरोगा बिजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। वन दरोगा के मुताबिक अजगर लगभग 10 फुट लंबा था और उसका वजन करीब 50 किलो से अधिक था। लगातार अजगर निकलने से इलाके में दहशत फैली हुई है। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।