गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में ऑनलाइन वर्चुअल क्लासेस के माध्यम से हुई वन्य प्राणियों पर चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा की अध्यक्षता में वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर कहा कि इस आयोजन से लोगों में वन्य जीवों के लिए संरक्षण की भावना विकसित होगी और पर्यावरण संतुलित रहेगा। डॉ अनिल कुमार ने कहा कि वन्य जीवों के विलुप्त होने की आशंका के चलते भारत में 1952 को वन्यजीव प्राणी सप्ताह पर विचार किया गया। वर्ष 1972 में इंडियन वाइल्ड लाइफ बोर्ड का गठन हुआ। इसके बाद से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहा है। इस आयोजन से प्रत्येक समुदायों, परिवारों को प्रकृति से जोड़ना, मानव के भीतर संरक्षण की भावना पैदा करना, वन्यजीव, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि विलुप्त हो रहे वन्यजीवों, पशु पक्षियों, पेड़ पौधों की प्रजातियों से प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो मानव जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। समापन पर विजेता छात्राओं आयुषि मिश्रा, स्मरणिका तिवारी, रूबी यादव, नाजरीन, भूमि सक्सेना, नगमा खातून को प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायणलाल वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लखपत भारती, इंद्रसेन वर्मा, एसके वर्मा, मनीष वर्मा, वीरेंद्र सिंह, आरती गुप्ता, रूबी बानो आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद