फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

सुंदरपुर गांव के पास फिर दिखा बाघ

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
सुंदरपुर की केले वाली बाग में बने बाघ के पगचिह्न। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास एक बैल और बकरी को मारने वाला बाघ अब तक गन्ने के खेतों में घूम रहा है। जिसके ताजे पदचिह्न गांव के पश्चिम में स्थित मायाराम के केले की बाग में बने मिलने से वहां दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

अयोध्यापुर के अनिल चौहान ने बताया कि पिछले हफ्ते गांव के समीप आए बाघ ने सुंदरपुर निवासी रमेश की बकरी और एक छोटे बैल को मार डाला था जो अब तक जंगल में न जाकर गांव के पश्चिम गन्ने के खेतों में घूम रहा है। जिसके ताजे पग चिह्न मायाराम की केले की बाग में बने मिले हैं, जिससे सुंदरपुर, अयोध्यापुर के ग्रामीणों में भय है, जो खेतों की ओर जाने से घबरा रहे हैं। पूर्व प्रधान डोरेलाल का कहना है कि गन्ने में घूम रहा बाघ लावारिस पशुओं और छोटे वन्यजीवों को अपना शिकार बना रहा है। वनकर्मियों का कहना है कि बाघ के दिखने अथवा हमले की जब भी सूचना मिलती है तब वहां टीम भेजकर निगरानी कराई जाती है। मिल रहे पगचिह्नों के आधार पर बाघ अब देवीपुर बीट जंगल की ओर चला गया है, फिर भी गांव वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed