फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

अब चौखड़ा फार्म में हाथियों का उत्पात

Wed, 24 Jun 2020 09:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। इलाके में जंगली हाथियों का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुलराटांडा गांव में दो बार फसलों को तहस-नहस करने के बाद अब जंगली हाथियों ने चौखड़ा फार्म में मंगलवार रात जमकर उत्पात मचाया। गन्ने की लहलहा रही 110 बीघा फसल को नष्ट कर दिया। किसानों ने ट्रैक्टर से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। सूचना पर वनकर्मियों के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल किनारे बसे गुलरा टांडा गांव में दो बार जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए फसलों को तहस-नहस कर दिया था। अब चौखड़ा फार्म में मंगलवार की रात खेतिहर इलाके में किसानों की फसलों को 50-60 की संख्या में आए हाथियों के झुंड ने रौंद दिया। लगभग दो घंटे तक हाथी खेतों में फसलों को उजाड़ते रहे। किसानों ने ट्रैक्टरों से हांका लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों ने किसान बलवंत सिंह, अतीक अहमद, तारा सिंह, तेजपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, ओमप्रकाश, सोमनाथ, रामआसरे, मछला देवी, सावित्री देवी आदि किसानों की लगभग 110 बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। उधर सूचना पाकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, पार्क वन दरोगा जमुना प्रसाद, फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, वाचर नबी अहमद ने मौका मुआयना किया। नुकसान का आकलन करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोई कारगर कदम न उठाए जाने से किसानों में रोष
काफी समय से पार्क से निकलने वाले हाथी फसलों को उजाड़ रहे हैं। पार्क व नार्थ खीरी के इस बावत कोई कारगर कदम न उठाए जाने से किसानों में रोष है। किसानों ने रोज-रोज जंगल से निकल रहे हाथियों पर अंकुश लगाने के साथ ही चार साल में हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed