{"_id":"5eeced0d8ebc3e432b5abacb","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4098429133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। मोहम्मदी रेंज के सुंदरपुर गांव निवासी 44 वर्षीय सुशील पर सात जून को हमला करने वाला बाघ अभी तक घमहाघाट निवासी सरदार लालसिंह के झाले और सुंदरपुर गांव के बीच खेतों में अपना ठिकाना बनाए है, जिसके पगचिह्न खेतों में बने मिले हैं। जिससे वहां दहशत कम नहीं हो रही है। सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है।
सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, धनीपाल, संतराम, रवींद्र, मानसिंह, वीरसिंह आदि का कहना है कि गुरुवार सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी इसी बीच बाघ गन्ने से निकलकर सामने आ गया जिसे देख खेत में मौजूद लोगों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने में घुसकर कठिना नदी की झाड़ी में चला गया। जिसके पगचिह्न मानसिंह के खेत में बने मिले। जिसकी सूचना वनकर्मियों को दे दी गई।