{"_id":"5ea6fa888ebc3e90440d51f7","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly404023511","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया घायल मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया घायल मगरमच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज के मझरा गांव के निकट निकली नहर के बाहर घायल अवस्था में एक मगरमच्छ पड़ा दिखाई दिया। उसके मुंह पर गहरा जख्म था। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर उसका पशु चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। बाद में उसे लखनऊ भेज दिया।
डीटीआर बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर निघासन रेंज के मझरा गांव के निकट नहर के बाहर घायल अवस्था में मिले मगरमच्छ को रेंजर दिनेश बडोला और वन कर्मियों की टीम पकड़कर गांव लाई। रमियाबेहड़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर साकेत ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ के मुंह पर गहरा जख्म होने की सूचना प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील कुमार पांडेय को दी गई। उनके निर्देश पर मगरमच्छ को लखनऊ (कुकरैल) में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है।