फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

गन्ने के खेत में चर रही गाय का बाघ ने किया शिकार

Thu, 23 Jun 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
wild animal
घटनास्थल का निरीक्षण करते और फार्म वासियों से जानकारी लेते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के जमुनहा फार्म निवासी इंद्रजीत सिंह के खेत में बुधवार सुबह आ पहुंचे बाघ ने गाय को हमला कर मार डाला। इसकी पुष्टि मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने भी की है। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्र वासियों में दहशत फैल है।हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लापुर के दक्षिण में कठिना नदी की झाड़ी में ठिकाना बनाए बाघ ने बुधवार सुबह जमुनहा फार्म निवासी इंद्रजीत सिंह के गन्ने में घास चर रही गाय को अपना शिकार बना लिया। फार्म के लोग जब खेतों की ओर गए तो वहां गाय का अधखाया शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। फार्म वासियों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव आदि वनकर्मियों ने बाघ के हमले और अधखाया शव मिलने की पुष्टि की। बताया कि मिले पद चिह्नों के आधार पर बाघ नदी की झाड़ी में चला गया है। जबकि फार्म वासियों का कहना है कि बाघ अभी गन्ने में मौजूद है। इससे पूर्व बाघ ने 29 मई को अपनी ससुराल लीलापुर आए गांव अंडूबेहड निवासी 26 वर्षीय युवक शोभित पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया था। बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र वासियों में दहशत फैल गई है।मोहम्मदी रेंज के रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में गाय के मारे जाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। जो घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह देकर बाघ की चहलकदमी पर नजर रख जा रही है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed