फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

चालाक बाघिन पड्डा खींच ले गई, पिंजरे में फंसी भी नहीं

Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
wild animal
तिकुनिया। खैरटिया गांव में महंत को मारने वाली बाघिन वन विभाग के कर्मचारियों से एक कदम आगे निकल गई। वन विभाग ने बाघिन को फंसाने के लिए पिंजरे में पड्डा बांधा था मगर बाघिन पड्डा भी खींच ले गई और पिंजरे में फंसी भी नहीं। मजबूर वनकर्मी अब मंझरापूरब, खैरटिया जंगल में बाघिन को तलाश कर बेहोश करने के लिए वनकर्मी जंगल का चप्पा चप्पा छान रहे हैं।
विज्ञापन

जंगल की कांबिंग में एक बख्तरबंद ट्रैक्टर और तीन मादा हाथी लगाए गए है। वनकर्मियों की टीम का नेतृत्व दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि बाघिन अभी तक नजर नहीं आई है। कैमरों में जरूर उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। खैरेटिया मंझरा पूरब जंगल में महंत की कुटी के पास लगाए गए पिंजरे में बांधे गए पड्डे को बाघिन मंगलवार की रात खींच ले गई। घटना के बाद बन कर्मचारी हाथ मलते रह गए। जंगल में बख्तरबंद ट्रैक्टर और चंपाकली, जयमाला, गंगाजली के साथ वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उत्तर निघासन बन रेंज बेलराया के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही बाघिन को बेहोश कर लिया जाएगा। सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। बाघिन आबादी में न घुसे, इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed