फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

जंगली हाथियों ने वन विभाग की नर्सरी का गेट तोड़ा, पौधे कर दिए बर्बाद

Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
wild animal
हाथियों ने नर्सरी का उखाड़ा गेट। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी रेंज के जंगल में चार दिन से डेरा जमाए नेपाल के जंगली हाथियों ने बुधवार की रात साहबगंज कॉलोनी के कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज की सहजनिया, देवीपुर, महेशपुर बीट के जंगल में चार दिनों से डेरा जमाए उत्पाती हाथियों का झुंड अब तक गंगापुर, सुंदरपुर, परवस्तनगर, मौठी खेड़ा, रायपुर मुल्लापुर, रोशन नगर, नरसिंहपुर, बाबरपुर, बिहारीपुर फार्म, के कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना, धान की फसल रौंद कर बर्बाद कर चुका है। मंगलवार की रात माता भुइंयादेवी के मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद बुधवार की रात साहबगंज कॉलोनी के निकट हाथियों ने कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने धान की फसल रौंद डाली। इसके बाद हाथियों ने वन विभाग की नर्सरी पर धावा बोल दिया। जहां हाथियों ने पौधशाला का गेट और बाउंड्री तोड़कर उत्पात मचाते हुए नर्सरी की सारे पौधों को रौंदकर तहस-नहस कर डाला। वनकर्मी पटाखे दगा कर शोर मचाते ही रह गए।
विज्ञापन

एसडीओ अशोक कुमार और रेंजर मोबिन आरिफ का कहना है कि यह जंगली हाथी जिस तरह मूवमेंट कर रहे हैं उस हिसाब से वह वहां पर कम से कम चार पांच दिन ठहरते हैं। उसके बाद वापसी करने लगते हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की रात हाथी देवीपुर बीट जंगल में पहुंच जाएंगे। हाथियों की वापसी होने तक ग्रामीणों को जंगल में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed