फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

बाघ ने गाय को मार डाला

Tue, 10 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
wild animal
बेनीपुरवा में बाघ के हमले के बाद गन्ने के खेत में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनिया। थाना सिंगाही क्षेत्र अंतर्गत गांव बेनीपुरवा के एक खेत में बाघ ने गाय को मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेंजर और वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिधौना के मजरा गांव बेनीपुरवा में शनिवार रात लट्ठौहा जंगल से निकले बाघ ने एक घुमंतू गाय को निवाला मार डाला। बाघ गांव के चकरोड से गाय को खींचकर बाल गोविंद के गन्ने के खेत में ले गया और गाय के शरीर का पिछला हिस्सा खा गया। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने धान के खेत में बाघ के पगचिह्न और गाय का अधखाया शव पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना उत्तर निघासन बन रेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार को दी। रेंजर विमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक टीम को निगरानी के लिए तैनात कर दिया। किसानों ने बताया कि बीते चार-पांच दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है कहीं-कहीं पंजे के निशान भी स्पष्ट देखे गए हैं।
विज्ञापन

इस बाबत रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि जंगल से निकले बाघ ने घुमंतू गाय को निवाला बनाया है। मौके पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed