{"_id":"60ce3d718ebc3e2daf3688d5","slug":"wild-animal-lakhimpur-news-bly4503847125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी नहर में उतराता मिला नर पाढ़ा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी नहर में उतराता मिला नर पाढ़ा का शव
विज्ञापन
बांकेगंज के निकट बड़ी नहर में उतराता मिला पाढ़ा का शव। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। कस्बा के निकट भूपपुर गांव के पास बड़ी नहर के पानी में राहगीरों को एक नर पाढ़ा का शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पानी से निकाल कर कब्जे में लेने के बाद रेंज परिसर में पशु चिकित्सकों की टीम से उसका पोस्टमार्टम कराया।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज और बांकेगंज कस्बा से भूपपुर गांव के पास शनिवार दोपहर राहगीरों को बड़ी नहर के पानी में एक पाढ़ा का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर अनिल शर्मा ने पानी में उतराते शव को निकाल कर अपने कब्जे में लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें उसके शरीर में कोई चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पाढ़ा पानी पीने के लिए नहर तक पहुंचा होगा, अचानक फिसलने के बाद नहर में गिरने पर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर रेंजर गोला बनारसी दास ने बताया कि नहर के पानी में उतराता मिला नर पाढ़े का शव रेंज परिसर लाया गया। जहां गोला पशु चिकित्सालय के उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मोहम्मद फारूक से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया। संवाद