{"_id":"62028c8766ef25751d42f579","slug":"wild-animal-killed-four-dozen-sheep-in-duanni-village-lakhimpur-news-bly474857598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुअन्नी गांव में जंगली जानवरों ने चार दर्जन भेड़ मार डालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुअन्नी गांव में जंगली जानवरों ने चार दर्जन भेड़ मार डालीं
विज्ञापन
दुअन्नी गांव में भेड़िये के हमले से मरी भेड़े
- फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज (लीखमपुर खीरी)। बाड़े में बंधी भेड़ों के झुंड पर जंगली जानवरों ने हमला कर चार दर्जन भेड़ों को मार डाला। चार भेड़ घायल अवस्था में मिली हैं। पशु चिकित्सक ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर शवों को दफ़नवा दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दुअन्नी गांव निवासी पैकरमा ने बताया कि घर के बाहर छप्परनुमा बाड़े में 110 भेड़ बंधी थीं। सोमवार रात कुछ जंगली जानवर बाड़े में घुस गए और भेड़ों पर हमला कर दिया। पैकरमा के मुताबिक हिंसक जानवरों ने 41 भेड़ों के पेट फाड़ दिए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पैकरमा का पुत्र रामकिशोर जब भेड़ों को चारा देने पहुंचा तो वहां करीब चार दर्जन भेड़ों को मरा देख वह अवाक रह गया। चार भेड़ घायल अवस्था में मिली। यह मंजर देखकर रामकिशोर की चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक करीब आधा दर्जन भेड़ियों ने भेड़ों पर हमला बोला है।
सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार और फूलबेहड़ के पशु चिकित्सक डॉ. मुनव्वर शेख टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर मृत पशुओं का पोस्टमार्ट किया। शवों को गांव के बाहर दफन करा दिया। डॉ. मुनव्वर शेख़ ने बताया कि भेड़ों को मारने वाले जंगली जानवर तीन भेड़िया हैं। जिनके पगचिह्न आसपास नजर आए है। हिंसक जानवरों के हमले में एक साथ इतनी भेड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
श्
उधर, डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को मिली थी, जिस पर वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया था। मौके पर किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। संभव है कुत्तों ने भेड़ों पर हमला किया हो। उन्होंने बताया कि भेड़ों की प्रवृत्ति होती है कि एक भेड़ के मरने पर कई भेड़ें एक साथ जान दे देती हैं। किसी जंगली जानवर के हमले में इतनी भेड़ों का एक साथ मरना आश्चर्यजनक है।
बाघ के हमले में दो वर्षीय गैंडा की हुई मौत
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में एक-दो वर्षीय गैंडा पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। गैंडे का शव पार्क में मिला है। पार्क के सूचनाधिकारी गणेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि चितवन पार्क के तहत बाघमारा वन पोस्ट के निकट नजदीक काभ्रेताल के पास वन क्षेत्र में एक-दो वर्षीय नर गैंडा का शव मिला है। शव को देखकर आशंका जताई कि उसकी मौत बाघ के हमले में हुई है। नाखून सुरक्षित मिले हैं, जबकि शावक होने से उसका सींग पूरी तरह से नहीं निकला है।
पार्ककर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सावन माह से शुरू हुए आर्थिक वर्ष में दो गैंडा की शिकारियों द्वारा व 22 गैंडें की विभिन्न कारणों से मौत हो गई है। बीते साल अगस्त माह से अभी तक 40 गैंडों की पार्क में मौत हो चुकी है। संवाद