फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   While cooking cracked cylinder

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर

Thu, 19 Mar 2015 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
While cooking cracked cylinder
कोतवाली सदर क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। इससे सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ गई और मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खाना बना रहा युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के मोहल्ला सिकिटिहा निवासी सुधीर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र शमलेंद्र सिंह बुधवार को शाम लगभग 6.30 बजे घर की छत पर बने कमरे में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने लगी और आग सिलेंडर तक पहुंच गई। गैस लीक होकर कमरे भर गई, इसलिए अचानक पूरे कमरे में आग फैल गई। किसी तरह शमलेंद्र ने बचकर निकलने का प्रयास किया लेकिन वे आग की चपेट में आकर झुलस गया।  इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटकर कमरे की छत से टकराया। इससे कमरे की छत भी ढह गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के अन्य लोग ऊपर के कमरे में नहीं थे। भयंकर आग देख मोहल्ले के लोग पहुंच गए उन्होंने फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल शमलेंद्र सिंह को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर सर्विस को आग बुझाने में काफी देर मेहनत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल शिवशंभू जायसवाल सहित तमाम अधिकारी भी मौके  पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed