फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Which was filled with cheers of Lord Ganesh puja pandal

भगवान गणेश के जयकारों से गूंज रहे पूजा पंडाल

Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Which was filled with cheers of Lord Ganesh puja pandal
ganesh - फोटो : amar ujala
दर्शन पूजन को लगा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन

जिले भर में गणेश पूजा की धूम है। शहर के कई मंदिरों और विशेष रूप से बनाए गए पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। दिन में कई बार आरती और भोग के साथ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। शहर में मराठा समाज के सौजन्य से सुभाष पार्क में सजाए गए पंडाल में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इसके अलावा संकटादेवी मंदिर, आंनद टाकीज रोड स्थित आनंदेश्वर नाथ मंदिर में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। बहुत से लोगों ने अपने घरों में भी मंगलमूर्ति की स्थापना की है। इन दिनों पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज रहा है। पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण गणेश भक्ति से सराबोर हो उठा है।
विज्ञापन

पलियाकलां। मोहल्ला किसान के साथ ही श्रीरामजानकी मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मोहल्ला किसान में राजाराम मानक के निवास पर पिछले छह वर्षों से गणेश मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है। मूर्ति स्थापना के बाद रोजाना झांकियों का मंचन होता है तथा धूमधाम से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। यह उत्सव 11 दिन चलेगा। इसमें 15 सितंबर को धूमधाम से मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा। श्री राम जानकी मंदिर में गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम के दूसरे दिन वृंदावन धाम से आए दीपक शास्त्री ने श्रीमद्भागवतकथा सुनाई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रामू वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, ऋषि मंगल महाजन, शेरा वर्मा सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सजे भव्य पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा दर्शन के लिए सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि इस उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

कस्बा में आयोजित तीसरे गणेश महोत्सव के पहले दिन सोमवार रात पूजा स्थल पर प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओं और सेवादारों ने रात भर जागरण कर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश महिमा का गुणगान किया। श्री नारायण उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में भव्य सिंहासन पर विराजमान भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन सवेरे और शाम आरती के अलावा विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक और नन्हे-मुन्ने बच्चों के खेलकूद का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed