{"_id":"648e01f25374036372051a84","slug":"when-the-neck-was-stuck-a-firm-sent-four-months-payment-lakhimpur-news-c-4-1-184658-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गर्दन फंसती दिखी तो एक फर्म ने भेजा चार माह का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गर्दन फंसती दिखी तो एक फर्म ने भेजा चार माह का भुगतान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वर्षों से ईपीएफ का पैसा पाने के लिए संघर्ष कर रहे करीब 600 कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष के घोटालेबाज फर्मों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश के बाद एक फर्म ने कर्मचारियों का चार माह का भुगतान जमा कराया है। बकाया भुगतान भी जल्द देने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका में सफाई और ट्यूबवेलों पर काम करने लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी। साधना सिक्योरिटी सहित कई अन्य फर्मों को इसका टेंडर दिया गया था। साल 2018 से लेकर दिसम्बर 2020 तक साधना सिक्योरिटी सर्विस ने कार्य किया। उक्त फर्म ने कर्मचारियों का ईपीएफ काटने के बाद भी उनके यूएएन खातों में रकम जमा नहीं की। कर्मचारियों का आरोप था कि फर्म ने करीब 45 से 48 लाख रुपयों का घपला किया। इसके बाद फर्में बदलती रहीं और घपला जारी रहा। मौजूदा समय में पांच सौ से ज्यादा ठेका कर्मचारी तैनात हैं।
इधर कई बार की मांग के बाद मामला कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद 7ए की कार्रवाई शुरू हुई थी। वहीं नवनियुक्ति चेयरमैन डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संबंधित फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। ईपीएफ कार्यालय के अधिकारियों और चेयरमैन के सख्त रुख को देखते हुए साधना सिक्योरिटी ने चार महीनों का ईपीएफ कर्मचारियों के खातों में भेज दिया है। ईपीएफ की धनराशि आने के बाद कर्मचारियों में खुशी है, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही बकाया धनराशि भी मिलेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका में ठेका कर्मचारियों को रखने के लिए कार्य कर रही फर्म जिन्होंने ईपीएफ की राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। एफआईआर होती इससे पहले ही एक फर्म ने चार महीने की राशि कर्मचारियों के खातों में जमा करवा दी है। जल्द ही बाकी की धनराशि भी भेजी जाएगी।
डॉ. इरा श्रीवास्तव, चेयरमैन नगर पालिका लखीमपुर