{"_id":"69ee5ae0bec51c3582031efa","slug":"when-the-lock-of-the-cupboard-of-the-jewellery-shop-could-not-be-broken-they-took-away-the-bike-parked-outside-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173752-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ज्वेलरी शॉप की अलमारी का ताला नहीं टूटा तो बाहर खड़ी बाइक ही ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ज्वेलरी शॉप की अलमारी का ताला नहीं टूटा तो बाहर खड़ी बाइक ही ले गए
Mon, 27 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
नौगवां में ज्वेलरी शॉप का टूटा ताला। संवाद
मझगईं। नौगवां में शनिवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने पलिया निवासी आशीष कुमार की मोहनलाल अजय कुमार ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन अलमारी और तिजोरी का लॉक नहीं तोड़ सके। इसके बाद बदमाश बाजार में पास में रहने वाले राजेश राठौर की बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए, जो बाद में बेलागांव के पास लावारिस हालत में बरामद हुई।
बदमाशों ने दुकान में घुसकर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इससे ज्वेलरी चोरी होने से बच गई। इसके बाद उन्होंने मार्केट से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात के दौरान पुलिस की रात्रि गश्त टीम और बाइक स्वामी को भनक तक नहीं लगी। दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में जींस-पैंट पहने नकाबपोश बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का इंचार्ज एसआई जगदीश सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर बाइक को बेलागांव के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार पंकज ने बताया कि चोरी का प्रयास विफल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।