{"_id":"65de4d6fbe687ba4900db942","slug":"well-sheesham-trees-were-cut-reply-sought-from-the-ranger-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-115201-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खैर-शीशम के पेड़ काटे, रेंजर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खैर-शीशम के पेड़ काटे, रेंजर से जवाब तलब
विज्ञापन
दुधवा के बफरजोन की मझगई रेंज में कटे पेड़ की मुड्डी। स्त्रोत-सोशल मीडिया।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मझगई रेंज में खैर और शीशम के हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में डीएफओ सौरीस सहाय ने रेंजर समेत वन कर्मियों से जवाब तलब किया है।
बफरजोन मझगई रेंज की नौनिया बीट जंगल में आठ से अधिक खैर और शीशम के पेड़ एक सप्ताह पहले काटे गए थे। लकड़ी भी गायब कर दी गई। पेड़ों के अवैध कटान के फोटो भी वायरल हुए, लेकिन रेंजर अवैध कटान से इन्कार करते रहे। मामला जब दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा तक पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। इस पर वन विभाग ने आनन-फानन खैरीगढ़ के दो लकड़ कट्टों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एफडी और डीएफओ के कड़ा रुख अपनाने के बाद मझगई रेंजर ने एक पेड़ कटान की बात स्वीकार की। जबकि वायरल फोटो में एक से अधिक मुड्डियां दिखाई दे रहीं थी। उधर, बफरजोन डीएफओ ने पेड़ों के अवैध कटान को गंभीरता से लेते हुए मझगई रेंजर समेत संबंधित वन कर्मियों को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
वर्जन
मझगई रेंज में अवैध कटान का मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित रेंजर समेत फील्ड कर्मियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
- सौरीस सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन