फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

आज से चलेंगी बर्फीली हवाएं, गिरेगा तापमान

Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
weather
मझगईं में सुबह कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सुबह तराई क्षेत्र में कोहरा रहा, जिसके बाद दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दिन में तेज धूप खिलने से पूस के बजाय हालात गर्मियों जैसे नजर आए। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और यह सिलसिला कई दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बेअसर है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। लिहाजा मकर संक्रांति से पहले ठंडक अपना असर दिखाएगी, जिसके संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से मौसम में बदलाव आएगा और बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को भी तापमान में करीब दो डिग्री गिरावट हो सकती है। तापमान में गिरावट आने का सिलसिला बुधवार तक चलेगा, जिससे अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बूंदाबांदी, सुबह कोहरा, फिर मौसम रहा साफ
मैलानी। मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है, कभी तेज धूप तो कभी एकदम से सर्दी। यही हाल शनिवार को हुआ। तीन दिनों की तेज धूप के बाद शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन यहां धूप के दर्शन नहीं हुए और हल्की शीतलहर भी चली, जिससे अचानक सर्दी बढ़ गई। शाम को आसमान में बादल छा गए और रात करीब साढ़े दस बजे बूंदाबांदी होने लगी और थोड़ी देर बाद बारिश बंद हो गई। शनिवार सुबह घना कोहरा पड़ने से सर्दी रही, लेकिन दस बजे तक कोहरा छंट गया और आसमान साफ होते ही तेज धूप खिल गई।

पलिया-मझगईं।भयंकर कोहरे की चादर से सर्दी का सितम सुबह काफी बढ़ गया लेकिन दोपहर में निकली धूप ने सर्दी से राहत पहुंचाई। सुबह चालक लाइट जलाकर वाहन चलाने को विवश हुए, वहीं दिहाड़ी मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिनों से सुबह भयंकर कोहरा पड़ रहा है। जिसके कारण ठंड का सितम बढ़ जाता है। शनिवार को भी सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में निकली धूप से थोड़ी राहत मिली। लेकिन साथ में चल रही शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed