फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

मौसम का फिर बिगड़ा मिजाज, बर्फीली हवाओं से ठिठुरन

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
weather
अमीरनगर में छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले के लोग मौसम के रोज बदलते मिजाज से हैरान-परेशान हैं। तीन दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर पलटी ली। शुक्रवार को आसमान में बादल घिर आए। बर्फीली हवाओं ने कहर ढाना शुरू कर दिया। सुबह करीब नौ बजे कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादलों के कारण सूरज अपनी चमक नहीं दिखा सका। दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो निकली लेकिन अक्सर बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा, लिहाजा कभी धूप निकली तो कभी बदली छाई रही। इधर लगातार सर्द हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं और हल्की धूप खिलने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। कोहरा छटा तो बादल घिर आए। इससे सूरज को अपनी चमक दिखाने का मौका नहीं मिला। दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रही। इधर, सर्द हवाओं के चलने के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन

निघासन, बेलरायां, तिकुनियां, पलिया और मैलानी में ठंड का प्रकोप अन्य जगहों की अपेक्षा कुछ अधिक रहा। नदियों का किनारा और हिमालय की तराई होने के कारण इन जगहों पर ठंड अधिक रही। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अभी जल्दी मौसम में सुधार की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। गलन महसूस की गई। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली।
अमीरनगर। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। बुजुर्ग, बच्चे घरों में दुबके रहे। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा।
पलिया-मझगईं। तराई इलाके में शुक्रवार को भयंकर कोहरे के साथ सुबह का आगाज हुआ। पूरे दिन कड़ाके की ठंड रही। दोपहर में सूर्य के मामूली दर्शन तो हुए पर सुबह की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। पूरे दिन चली शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीते दो दिनों से अच्छी धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही भयंकर कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे के करीब कुछ देर धूप निकली लेकिन उसके बाद फिर उसके दर्शन दुर्लभ हो गए। शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने के कारण दस फुट की दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही और लाइट जलाकर वे निकले।
----------
हफ्ते भर में तापमान के उतार-चढ़ाव पर एक नजर
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 20.0 डिग्री सेलिस्यस 05.1 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 19.1 डिग्री सेल्सियस 04.5 डिग्री सेल्सियस
रविवार 18.0 डिग्री सेल्सियस 07.0 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 24.0 डिग्री सेल्सियस 15.0 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 24.0 डिग्री सेल्सियस 14.0 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 26.0 डिग्री सेल्सियस 14.0 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार 25.0 डिग्री सेल्सियस 13.0 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed