फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

आज बारिश की संभावना, कल भी छाएंगे बादल

Sat, 02 Jan 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
weather
ठंड में कुछ इस तरह निकलीं युवतियां। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तराई में मौसम ने शनिवार को फिर से करवट बदली है, जिससे सुबह कोहरा गिरा लेकिन कुछ घंटे बाद ही धूप खिल गई। इससे गुनगुनी धूप में लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। सोमवार को भी बादल छाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का असर दिखा था, जिसके बाद शनिवार को अच्छी धूप निकलने से ठंड का असर फिर से कुछ कम हुआ है। इससे तापमान में कुछ अंकों की वृद्धि भी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। सोमवार को बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

-
पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
02 जनवरी 2021 22 10
01 जनवरी 2021 19 4.5
31 दिसंबर 2020 20 5.3
30 दिसंबर 2020 21 5.9
29 दिसंबर 2020 20 7.9
-
शाम को बदला मौसम का मिजाज, सर्दी बढ़ी
मैलानी। शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिससे सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा और बढ़िया धूप खिली, जिससे सर्दी से लोगों से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे सर्दी बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed