{"_id":"5fce7fe98ebc3ecf884da4b4","slug":"weather-lakhimpur-news-bly429444679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट: रात में गिरा कोहरा, हवाएं हुई सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट: रात में गिरा कोहरा, हवाएं हुई सर्द
विज्ञापन
धूप हल्की हुई और ठंड बढ़ी तो कुछ यूं निकले लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बदलते वक्त के साथ मौसम ने बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिससे सोमवार को दिन भर हल्की धूप रही। इससे पहले रविवार की रात को कोहरा गिरा, जिसका असर दूसरे दिन भी सुबह दिखा। दिन भर धूप के तेवर काफी नरम दिखे, जिससे लोगों को पहली बार दोपहर में भी ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह से ठंडक बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे अगले सप्ताह तक कड़ाके की ठंडक पड़ने की शुरुआत हो सकती है।
जिले के तराई क्षेत्रों में सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। वहीं शहर में कोहरा का असर नहीं दिखा, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को धूप के तेवर काफी नरम दिखे। इससे आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। इससे धूप कमजोर रहेगी, जिसका असर ठंडक में वृद्धि के रूप में देखने को मिलेगा। संवाद