{"_id":"5efe18598ebc3e42cc661fb0","slug":"weather-lakhimpur-news-bly411356345","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मानसून सक्रिय होने के बाद छिटपुट बारिश हुई, लेकिन दो-तीन दिनों में बारिश न होने से एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को गर्मी और उमस से लोगबाग बेहाल रहे। जनपद में मानसून सुस्त पड़ने से बादल भी गायब हो गए हैं, जिससे चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली और आंधी को लेकर चेतावनी दी गई हैै।
प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद आखिरी बार रविवार की रात को बारिश हुई थी, जिसके बाद से बारिश नहीं हुई है। इससे तापमान का ग्राफ फिर से चढ़ने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कुछ जिलों में मानसून सुस्त पड़ा है, लेकिन शुक्रवार से सक्रिय हो जाएगा। इससे तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।