फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

तेज बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि, आज भी बारिश होने की संभावना

Mon, 27 Apr 2020 09:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। मौसम के बिगड़े तेवर सोमवार को भी जारी रहे। दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए, फिर तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ है, उनके खेतों में पकी और कटी पड़ी गेहूं की फसल बरबाद हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी यह मुसीबत टलने वाली नहीं है, क्योंकि मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह असमय मौसम में बदलाव आया है, जो रविवार से मंगलवार तक पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगा। इसलिए मंगलवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। क्योंकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक ही रविवार और सोमवार को बारिश हुई है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में यह बारिश कम या ज्यादा हो रही है। मैगलगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं की फसल का बीमा करा रखा है, वे तुरंत ही इसकी सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर दें। फसल के नुकसान का क्लेम पाने के लिए इसकी सूचना बीमा कंपनी को 72 घंटे में देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त
गोला गोकर्णनाथ धूल भरी आंधी के साथ हुई बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस बरसात से जहां एक ओर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ वहीं नगर के मेला मैदान, भारत भूषण कॉलोनी, अर्जुननगर सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। उधर, ममरी में खेतों में कटे पड़े गेहूं को नुकसान हुआ है। गहाई के बाद पड़ा भूसा आंधी में उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर में तेज आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं साठा धान, मूंगफली, मक्का, गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed