फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Fri, 21 Feb 2020 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की रात को अचानक मौसम ने करवट बदली, जिससे तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। यह सिलसिला शुक्रवार को भी दिन भर चलता रहा। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है, जिसका असर अगले तीन-चार दिनों तक रह सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था। शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। कभी धूप निकली, तो थोड़ी देर बाद सूरज बादलों की ओट में छिप जाता। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। हालांकि महाशिवरात्रि के चलते लोग सुबह से मंदिरों में पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है। सोमवार को मौसम में बदलाव आने के साथ ही बारिश होने की संभावना बन रही है। मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती हैै। - जेपी गुप्ता, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed