फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सुबह घना कोहरा गिरने से रही ठंड, धूप निकलते ही मिली राहत

Wed, 22 Jan 2020 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। मौसम के तेवर बुधवार को थोड़े कमजोर हुए हैैं। सुबह कोहरे की वजह से ठंड और गलन रही, लेकिन करीब 10 बजे चटक धूप निकलने से लोगों को गलन से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जिसके बाद अच्छी धूप निकलेगी। बारिश की संभावना नहीं है। ठंड का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से ही धूप खिलने पर लोग घरों से बाहर निकले। तो वहीं दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी भी कमरों को छोड़कर धूप में बैठे दिखे। धूप से ठंड और गलन कम हुई, तो बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा गिरेगा, जिसके बाद अच्छी धूप निकलेगी। बादलों की आवाजाही नहीं होने से आसमान साफ रहेगा। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed