{"_id":"5e1a06e28ebc3e87f440d75d","slug":"weather-lakhimpur-news-bly3916386124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के चलते फिलहाल ठंड से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के चलते फिलहाल ठंड से राहत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद से बिगड़ा हुआ मौसम लोगों पर कहर बरपा रहा है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सर्द हवाओं के चलने से गलन भी बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग परेशान होते रहे। हांलाकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। मगर, लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को पारा लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमापन 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद से चल रहीं बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। ऐसे में आम लोगों के साथ पशु-पक्षी भी सर्दी से परेशान हैं। शनिवार दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली। मगर, वह भी लोगों को गलन वाली ठंड से निजात देने में नाकाफी रही। भीषण सर्दी के कारण लोग घरों में रजाई में ही दुबके रहे और बाहर निकले लोग आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता का कहना है कि गलन वाली सर्दी से फिलहाल अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में बारिश होने से सर्दी और बढ़ेगी। उसके बाद धूप निकलने से राहत मिलने की संभावना है।
दिन में निकली धूप तो रात को बढ़ी गलन
मैलानी। शनिवार को दोपहर बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। जिससे लोगों की फिर कंपकंपी छूटने लगी। रात को गलन बढ़ने से सर्दी में इजाफा हो गया। वहीं साप्ताहिक बंदी होने से बाजार में भी शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। संवाद