फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

तराई में ठंड का कहर, रात का पारा चार डिग्री तक लुढ़का

Thu, 26 Dec 2019 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। तराई में ठंड का कहर जारी है। गुरुवार की सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही, जिससे लोगों को भीषण ठंड और गलन का सामना करना पड़ा। दिन भर आसमान में कोहरे की धुंध छाए रहने से लोग सूरज के दर्शन को तरस गए। कड़ाके की ठंड होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जो लोग जरूरी कामों से बाहर निकले भी, तो उन्होंने खुद को पूरी तरह कंबल से लपेटकर रखा। फिर भी लोगों की कंपकपी छूटती रही। गुरुवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 27 और 28 दिसंबर 2019 को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन भर धूप नहीं निकली और बर्फीली हवा से लोगों को जूझना पड़ा। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शाम होते ही दो डिग्री लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो अंकों की गिरावट के साथ चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों में ठंड और गलन से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का असर दिखने लगा है। घना कोहरा अभी छाया रहेगा। सुबह-शाम कोहरा गिरने से ठंड और गलन रहेगी, लेकिन दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। इससे भी ठंड का असर कम नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ जेपी गुप्ता ने बताया है कि 31 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक स्कूल आज बंद
कोहरा और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) तक कक्षा एक से आठ तक के सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं। जो आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed