फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

शुक्रवार को तेज बारिश शनिवार छाए रहे बादल

Sat, 03 Jan 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Jan 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
weather
तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। रात में तेज बारिश के बाद सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से शाम तक बादल छाए रहने से शनिवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि सर्द हवाओं का दौर थमने से ठंड में कमी रही। अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में शुक्रवार रात तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। किसान विपिन शर्मा, अनवर, संजय आदि ने बताया कि बारिश से जहां गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है। वहीं इसके साथ हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल में आए फूलों को नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि इससे फसल उत्पादन में कमी आएगी।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्द हवाओं के चलते सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। वृद्धों ने गैस तो कहीं अलाव तापकर ठंड से बचाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। तीसरे दिन भी बादलों के छाए रहने, रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग ठंड में ठिठुरते रहे। शुक्रवार की रात हुई बारिश से गेहूं, मसूर की फसलों को लाभ पहुंचा है, जबकि खेतों में फूली और तैयार खड़ी लाही की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है।
पलियाकलां। गुरुवार से खराब हुआ मौसम शनिवार को भी वैसा ही रहा। दिन भर कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा होती रही। आकाश में छाए बादलों के कारण लोग सूर्य के दर्शन भी नहीं कर सके। सर्द हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आई। दिन भर जारी रही बूंदावांदी के कारण शहर की सड़कें कीचड़मय हुईं और नगर की सबसे जर्जर माल गोदाम रोड पर बने गहरे गड्ढों में भरा गंदा पानी वाहन निकलने पर दूसरों के कपड़े खराब करता रहा।

मैलानी। शुक्रवार को पूरे दिन तथा बीती रात भर रुक-रुककर और तेज बारिश होती रही। इससे सर्दी बढ़ गई। बारिश के चलते जनजीवन भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। शनिवार को भी दिन भर आसमान में घने काले बादल छाए रहे। हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई। बारिश के चलते मसूर की फसल को नुकसान होने की आशंका से काश्तकार परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed