फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather changing due to cold and fog in the morning temperature increased during the day in Lakhimpur Kheri

होली से पहले मौसम बदल रहा रंग: तराई में सुबह ठंड के साथ कोहरा, दोपहर में धूप ने छुड़ाया पसीना

Wed, 01 Mar 2023 06:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 06:46 AM IST
सार

होली से पहले तराई में मौसम अपने रंग बदल रहा है। सुबह कोहरा छाने के साथ ठंड हो रही है। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है।  

विज्ञापन
Weather changing due to cold and fog in the morning temperature increased during the day in Lakhimpur Kheri
खीरी में सुबह के वक्त छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के बाद होली से पहले ही मौसम दिन में कई रंग बदल रहा है। लखीमपुर खीरी जिले में शहर से लेकर देहात तक मौसम दिन में कई रंग बदल रहा है। सुबह शाम गुलाबी ठंड और दिन में कड़ी धूप अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास करा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह तड़के जिले में इतना घना कोहरा छाया था कि वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह चार बजे से लेकर करीब सात बजे तक लोगों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। दृश्यता घटकर सिर्फ 25 मीटर रह गई। सुबह लोगों को फरवरी माह के शुरुआती दिनों की तरह ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन

दोपहर में गर्मी से छूटे पसीने 

जैसे जैसे सूरज ऊपर चढ़ता गया गर्मी बढ़ती चली गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दूने से भी अधिक अंतर होने से लोग बीमार हो रहे हैं। सुबह शाम की ठंड से लोग लापरवाह होने से गर्म कपड़े छोड़ कर गर्मियों के कपड़ों में आ गए हैं। यह लापरवाही भारी पड़ने लगी है। बहुत से लोग सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक भी हैरान 

मौसम के इस बदलाव पर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सेवानिवृत्त उपनिदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि मौसम का यह रंग आश्चर्यजनक नहीं है। होली के पहले तक हल्की ठंड रहती है लेकिन जिस ढंग से कोहरा छा रहा है, वह आश्चर्यजनक है। दिन और रात के तापमान में दूने से अधिक का अंतर परेशानी में डालने वाला है। डॉक्टर भी ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा तराई इलाका

फरवरी के आखिरी दिन तराई इलाके में सुबह घना कोहरा छाया रहा। चार दिन पहले जहां भीषण कोहरा सुबह दस बजे तक पड़ा था। वहीं मंगलवार की सुबह फिर एक बार तराई इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दिन में गर्मी पड़ने और सुबह शाम और रात में अधिक ठंड पड़ने से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed