फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water level of the river Sharada

शारदा नदी का जलस्तर और अधिक 

Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो    पलियाकलां। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water level of the river Sharada
sharda - फोटो : amar ujala
बढ़ा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी      
विज्ञापन

लगातार बरसात होने और बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते हुआ इजाफा  
नदी ने शुरू किया भूमि का कटान, बीते 24 घंटे में 22.2 एमएम हुई वर्षा      
फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है पानी      

 
क्षेत्रमें हो रही झमाझम बरसात से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। बनबसा बैराज से रिलीज किए जा रहे पानी के चलते नयापुरवा गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे यहां भूमि कटान भी तेजी से शुरू हो गया है। यही नहीं इलाके के कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी चलने लगा है, जिससे लोग परेशान हैं।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बीते 24 घंटे में 22.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। लगातार बरसात होने और बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते शारदा नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। सुबह से ही शारदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो दोपहर एक बजे तक 154.730 पहुंच गया। इसके बाद फिर से दो घंटों के भीतर नदी के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे तक नदी का जलस्तर 154.750 पहुंच गया। जो खतरे के निशान 153.620 सेमी से एक मीटर 13 सेमी ऊपर है। नदी बढ़ने के बाद निचले गांवों में तो पहले से ही जलभराव हो गया था। लेकिन अब नयापुरवा गांव में पानी घुस गया है। वहीं कुंवरपुर कलां, दुबहा, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से वहां जलभराव हो गया है। इसके साथ ही किसानों की फसलों को भी नदी नुकसान पहुंचा रही है। जिससे उनके चेहरों पर भी चिंता की लकीरें घिर आई हैं।       
विज्ञापन

  
प्रशासन की कार्यशैली से परेशान हैं ग्रामीण
नयापुरवा, कुंवरपुर कलां, दुबहा सहित कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान प्रशासन की तरफ से नाव की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। केवल खानापूर्ति के नाम पर निरीक्षण कर कर्तव्य से इतिश्री कर ली जाती है। बताया कि बाढ़ के दौरान कई ग्रामीणों के घर कट जाते हैं जिनकी हर बार सूची भी बनाई जाती है, लेकिन मुआवजे के नाम पर उनको नाममात्र की सहायता दी जाती है जो काफी नाकाफी होती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    
बाजपुर के रास्तों पर भरा पानी, बंद हुए रास्ते      
महंगापुर। इलाके में शारदा नदी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगदहन ग्रामसभा के मौजा बाजपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। संपर्क मार्गो पर पानी भर जाने से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। जबकि बाजपुर जाने के सभी रास्तों पर पानी भरने से सभी रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं फसलों में भी पानी भर गया है।

 
गांवों में भरा पानी
मझगईं। उफनाई शारदा नदी बाढ़ का पानी कई गांवों में भर गया है। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि यहां नहीं आया है। लियाकतपुरवा निवासी बलराम, घनश्याम, शत्रोहन लाल आदि ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी शुक्रवार सुबह उनके घर के बाहर तक भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed