{"_id":"595e7b9e4f1c1b893f8b45a9","slug":"water-level-of-mohana-river-increased-during-heavy-rains-on-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर भारी बरसात से मोहाना नदी का जल स्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर भारी बरसात से मोहाना नदी का जल स्तर बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर इलाके में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों ने जहां खुशी जाहिर की है। वहीं पहाड़ों पर हुई अधिक बारिश से मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे निकटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। कस्बे में बारिश से सड़क व अस्पताल का बुरा हाल है। यहां जलनिकास की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों तक बारिश का पाना भर रहा है।
बुधवार से रुकरुक कर बारिश हो रही है, जिससे तालाब, नदी-नालों में पानी भर गया है। भरपूर बारिश होने से काफी लाभ पहुंचा है। वहीं बार्डर के मध्य बह रही मोहाना नदी में पहाड़ी नदियों का पानी आने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे गांव चौर्गुजी, गंगानगर, रननगर, गौढ़ी, बिहारी पुरवा, टांड़ा, जनकपुर, बनवीरपुर के लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत बन गई है। उधर बारिश के चलते कस्बे में स्थित पीएचसी परिसर की सड़क पर दो से तीन फीट कीचड़ है। मुख्य बाजार की सड़क से जलनिकास न होने से पूरी सड़क ध्वस्त है।
शारदानगर में हुई झमाझम बारिश
शारदानगर। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिन भर होती रही। साथ ही रात में भी झमाझम बारिश हुई। शारदानगर में गुरुवार सुबह आठ बजे तक 156.60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिछले चौबीस घंटे में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। साथ ही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं गुरुवार दिन भर रिमझिम बरसात होती रही।
विज्ञापन
जनकपुर में घुसा पानी
तिकुनियां। इलाके के साथ बॉर्डर पर हो रही लगातार बारिश से इंडो-नेपाल सीमा पर बहने वाली मोहाना नदी ने उफान मार दिया है। नदी के उफान मारने से इसके बाढ़ का पानी गुरुद्वारा कौड़ियाला के पीछे बसे गांव जनकपुर में भर गया है। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग अपने घर-गृहस्थी का सामान तख्तों और उंचे जगह पर लगाकर सड़कों पर समय गुजार रहे हैं। गांव के सोबरनलाल, रामस्वरुप, जगदीश, बालक, रामू, कमलेश, रमेश, राधेश्याम, रामप्रीत सहित करीब 24 घरों में घुसा है।