फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was the statement changed or was it changed? Questions raised in the snatching case

Lakhimpur Kheri News: बयान बदला या बदलवाया? छिनैती के मामले में उठे सवाल

Sun, 19 Jul 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Was the statement changed or was it changed? Questions raised in the snatching case
तिकुनिया /सिंगाही। क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला से कथित छिनैती का मामला बयानों और आरोपों में उलझ गया है। पहले महिला का बयान बदलने का वीडियो सामने आया, अब महिला और उसके परिजनों ने पुलिस पर दबाव डालकर बयान बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निघासन पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने घटना में सत्यता नहीं होने की बात कही है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। गांव बालकराम पुरवा निवासी मैकू की पत्नी जातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह शौच के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में बाइक सवार युवक ने नौरंगाबाद का रास्ता पूछा और आगे बढ़ गया। आरोप है कि गन्ने के खेत के पास वही युवक वापस आया और गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए कानों के सोने के कुंडल व नाक का सोने का बुंदा छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो में महिला यह कहती दिखाई दी कि वह खेत में गिर गई थीं और उनका खोया हुआ बुंदा मिल गया है। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। अब महिला का आरोप है कि उनके साथ वास्तव में छिनैती हुई थी और पुलिस ने यह कहकर बयान बदलने का दबाव बनाया कि आप गरीब हैं, मदद कर दी जाएगी, बयान बदल दो। महिला का कहना है कि उनका कोई आभूषण बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बहू शहर बानो ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने ले जाकर उनकी सास पर बयान बदलने का दबाव बनाया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
निघासन पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि वीडियो जिसने भी बनवाया, वह पूरी तरह फर्जी है। घटना में कोई सत्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed