फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warehouses are wandering on the compost farmer

गोदामों में खाद पर भटक रहे किसान

Fri, 26 Jun 2015 08:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Jun 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
वर्षा के बाद किसान भले ही यूरिया खाद के लिए समितियों पर मारे-मारे फिर रहे हों, लेकिन सहकारिता विभाग समितियों के गोदामों में 7795 एमटी यूरिया खाद भरी होने का दावा कर रहा है। पीसीएफ के दो गोदामों में भी खाद भरी पड़ी है, लेकिन अधिकारी इस खाद को रिलीज नहीं कर रहे हैं। समितियों पर खाद की किल्लत की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में सहकारिता विभाग की 132 समितियां और 193 केंद्र हैं। जिनसे हजारों किसान जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में इन समितियों पर 7795 एमटी यूरिया, 1626 एमटी एनपीके और 6509 एमटी डीएपी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पीसीएफ के दो गोदामों में 86 एमटी यूरिया, 165एमटी डीएपी और 12 एमटी एनपीके का सामान्य स्टाक भी मौजूद है। बावजूद इसके किसानों को यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हाल ही में डीएम के निर्देश पर की गई छापेमारी में किसानों की यह परेशानी सामने आ चुकी है। किसान खाद के  लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष कम मिली खाद
जिले में 52831 एमटी यूरिया, 15 हजार एमटी एनपीके और तीन एमटी डीएपी का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष जून माह तक सहकारिता विभाग को कम खाद मिली है। अधिकारियों के मुताबिक जून माह के 29464 लक्ष्य के मुकाबले यूरिया 27105 एमटी, 10500 एनपीके  के मुकाबले 4385 एमटी और 866 के मुकाबले 1680 एमटी डीएपी खाद मिली है। यानि लक्ष्य से काफी कम खाद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह ने बताया कि समितियों पर खाद की कोई नहीं है। हर समिति पर पहले से स्टाक है। फिर भी सामान्य स्टाक की खाद को समितियों पर जल्द रिलीज किया जा रहा है। जिन किसानों को खाद चाहिए वह समितियों पर जाकर खाद ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed