फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ' Ward boy spat at Going to be caught '

‘वार्ड ब्वाय से मारपीट करने वाला पकड़ा जाए’

Thu, 25 Jun 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर वार्ड ब्वाय से मारपीट करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर रोष जताया है तथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय आशीष कुमार ने संगठन को लिखित रूप से बताया है कि 15 जून को वह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा और मरीजों को बहलाने-फुसलाने लगा। वार्ड ब्वाय के पूछने पर कि रात में यहां क्या रहे हो उसने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जिससे उसे अंदरूनी चोर्टें आइं। राज्य कर्मचारियों ने बताया है कि इस घटना की सूचना कोतवाली में दे गई पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन अब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद से आरोपी लगातार जिला अस्पताल में दिखाई दे रहा है तथा वार्ड ब्वाय को जानमाल की धमकी दे रहा है। संगठन ने बताया कि यदि आरोपी हिरासत में नहीं लिया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। संगठन ने बताया है यदि 26 जून तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 27 को सीएमओ कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन शुरू होने के 72 घंटे बाद जिले की सभी आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। संगठन ने ज्ञापन की प्रतियां डीएम, एसपी और निदेशक प्रशासन लखनऊ मंडल को भी भेजी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed