फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voters expressed their protest... agreed on the basis of dignity and conscience.

Lakhimpur Kheri News: मतदाताओं ने जताया विरोध... मान-मनौव्वल पर माने

Tue, 14 May 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Voters expressed their protest... agreed on the basis of dignity and conscience.
ग्राम नेवली में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम अवनीश कुमार।संवाद
लखीमपुर। सड़कें, पुल समेत अन्य विकास कार्य नहीं होने का असर मतदान के दिन भी देखा गया। कई जगहाें पर मतदान के दिन ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। पुल, सड़क, आवास नहीं बनने और किसान सम्मान निधि नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बूथों पर वोट डालने नहीं गए। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर अफसरों में खलबली मच गई। चार घंटे तक मतदान नहीं हुआ। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र के ग्राम पिपराछींट में सड़क नहीं बनने से असंतुष्ट ग्रामीणों ने करीब आठ बजे से सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आठ बजे तक करीब तीन वोट पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने वोट नहीं डालने दिया। इस गांव में भाजपा की एक नेता को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश था। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रामप्रसाद, थानाध्यक्ष कौशल किशोर, बीडीओ श्रद्धा गुप्ता सहित तमाम अधिकारी पहुंचे लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ रमेश तिवारी और श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंची एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम खमरिया में सुबह केवल एक ही वोट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया। यहां ग्रामीण किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली के जर्जर तारों और खराब सड़कों को लेकर भी ग्रामीणों में रोष दिखा। जानकारी मिलने पर एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने गांव जाकर ग्रामीणों को समझाया, तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
पुल की मांग को लेकर ढाई घंटे नहीं किया मतदान
अमीरनगर। क्षेत्र के ग्राम कंधरा में गोमती नदी के कांकड़ घाट पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। यहां एक बजे तक केवल तीन ही वोट पड़े। सूचना मिलने पर तहसीलदार गोला सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे लोगाें को समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू कर दिया। रोड नहीं तो वोट नहीं की बात कह ढाई घंटे तक मतदान नहीं किया। संवाद
सड़क न बनने पर जताया विरोध
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव नेवली में करीब 690 मतदाता हैं। मतदान के समय रोड नहीं तो वोट नहीं की बात कहते हुए करीब ढाई घंटे तक मतदान नहीं किया। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार आनन-फानन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। लगभग साढ़े ग्यारह बजे बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी ग्राम नेवली पहुंचे। उन्होंने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया मतदान हो रहा है। एक बजे तक 44 प्रतिशत मतदान हो गया है। संवाद
धौरहरा में चार घंटे नहीं किया मतदान
धौरहरा। क्षेत्र के ग्राम हौकना मटेरा के मजरा रानी पुरवा में सड़क और आवास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मतदान करने नहीं गए। नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण काफी देर तक डीएम के आने की जिद करते रहे। यहां करीब चार घंटे मतदान बंद रहा। सूचना मिलने पर विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुंचे और दो दिन में विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
सड़क बनवाने का आश्वासन काम आया... 64.78 प्रतिशत मतदान

ममरी। विधानसभा गोला क्षेत्र के गांव मूड़ा विष्णु के लोगों ने जमकर मतदान किया। इससे यहां का मतदान प्रतिशत 64.78 प्रतिशत तक पहुंच गया। ग्राम पंचायत के लोगों ने पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद दस मई को तहसीलदार सुखबीर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में कृषि उत्पादन मंडी परिषद की तरफ से सड़क बनाने का लिखित आश्वासन दिया था। सोमवार को मतदान में इसका असर भी दिखा। मूड़ा विष्णु पोलिंग बूथ 288 पर कुल 1196 वोट के सापेक्ष 775 वोट पड़े, जो 64.78 प्रतिशत रहा। संवाद

प्रशासन के मनाने पर दोपहर बाद सूरमा के ग्रामीणों ने किया मतदान

पलियाकलां। चंदनचौकी क्षेत्र के थारू क्षेत्र सूरमा गांव के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए प्रदर्शन किया। सुबह सिर्फ दो ही वोट पड़े।दोपहर तक कोई ग्रामीण मतदान केंद्र नहीं पहुंचा तो अधिकारियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन नायब तहसीलदार समेत पुलिस बल गांव पहुंचा और ग्रामीणों को काफी मनाया। दोपहर एक बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि वोट तो डाल दिया है लेकिन 15 मई को एसडीएम से मिलेंगे और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी शुरू करेंगे। संवाद

ग्राम नेवली में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम अवनीश कुमार।संवाद

ग्राम नेवली में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम अवनीश कुमार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed