{"_id":"63a41f8ae78c40a533826011d62b5c1b","slug":"voters-day-13-bielo-awarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर 13 बीएलओ सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर 13 बीएलओ सम्मानित किए
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार समेत तहसील मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रमों में लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब 69 फीसदी मतदान हुआ था, जो जागरूकता का असर था। विवेकपूर्ण मतदान से देश का भविष्य स्वस्थ होगा।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ आशुतोष पांडे, शगुफ्ता उस्मानी और अमित मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया। नए मतदाता सूरज दीक्षित, सुशांत अवस्थी, दीप्ति पांडे, आशिम अली, मुकेश, पूजा, दीपा इच्छा बंशवार, अजीत वर्मा, मोहित, प्रदीप तिवारी को सीडीओ नितीश कुमार और एडीएम हरिकेश चौरसिया ने मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने कहा कि देश का लोकतंत्र विश्व में अहम स्थान रखता है। मतदान की अहमियत को ध्यान में रखते हुए इसका प्रयोग देश की तरक्की के लिए करें। तहसीलदार नीरज प्रसाद ने मतदाता बनने की शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पेश इमाम मौलाना इशहाक ने कहा कि लोगों तक सही ढंग से पहचान पत्र पहुंचाएं जाएं, क्योंकि पूर्व में कई बार मतदाता पहचान पत्र कूड़े के ढेर में मिल चुके हैं।
सभासद कुमुदेश शंकर शुक्ला ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों की बाबत सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि इससे राशनकार्ड बनाने में दिक्कतें आ रहीं हैं। उदाहरण देते हुए बताया कि मतदाता राधेश्याम के पहचान पत्र पर 207135 संख्या अंकित है, जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में प्राप्त वोटर स्लिप में 207136 अंकित हैै। जवाब में एडीएम ने कहा कि अभी तक पहचान पत्र बनाने का काम पुणे की एजेंसी कर रही थी, लेकिन जल्द ही तहसीलों में बीआरसी पर पहचान पत्र बनेंगे। इसके लिए दो मशीनें जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार नीरज प्रसाद ने किया। कार्यक्रम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्रा, गिरिवर बाबू, सभासद नईम, मौलाना रईस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील में मतदाता दिवस समारोह में गीत-संगीत भी हुआ। इसमें मुख्य अतिथि वाईडी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. संजय कुमार ने मतदान की ताकत के बारे में जानकारी दी। विधानसभा लखीमपुर और श्रीनगर के सबसे अच्छे 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। समारोह में एसडीएम राकेश पटेल, नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय ने फरधान क्षेत्र के खानपुर गांव में युवा मतदाताओं के बीच धीमी साइकिल रेस कराई। यहां प्रभारी अधिकारी राजेश बरनवाल ने कहा कि सभी शपथ लें कि हम सभी कार्य छोड़कर पहले मतदान करेंगे। साइकिल रेस के 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान शिवपूजन लाल, जगमोहन लाल, विश्वनाथ, सुरेंद्र पाल, वेदनाथ, गया प्रसाद, गजराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
बांकेगंज। ब्लाक बांकेगंज के परिषदीय स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बांकेगंज, गुलाब नगर, रोशन नगर, सिंगहा आदि में शिक्षकों और बीएलओ ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही आगामी चुनावों में मतदान की शपथ दिलाई गई।
रोशननगर और गुलाब नगर स्कूल प्रांगण में एबीआरसी डॉ. यूसुफ अली और बीएलओ प्रियंका मिश्रा ने लोगों को लोकतंत्र में होने वाले चुनावों का महत्व बताया। इस मौके पर एबीआरसी डॉ. यूसुफ अली, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, शिक्षक और बीएलओ प्रियंका मिश्रा, प्रमोद कुमार, कंचन अग्निहोत्री, मदन लाल, योग्रेंद्र नाथ शर्मा, कृष्ण सेवक शुक्ला, अनवर अली, असजद खां, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
मितौली। एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवियों और कर्मचारियों ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर बीडीओ राकेश प्रसाद, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता, कस्तूरबा गांधी स्कूल की वार्डेन, शिक्षिका रंजना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कस्तूरबा विद्यालय से एसडीएम शादाब असलम ने हरी झंडी दिखाकर किया। कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में साधना भार्गव प्रथम और रुचि वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में निशा वर्मा को प्रथम और साधना भार्गव को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह, वार्डेन अनीता यादव, शिक्षिका रंजना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
ममरी। हैदराबाद थाना परिसर में कार्यवाहक एसओ राजपाल सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत थाने में तैनात कर्मचारियों, पुलिस चौकी अजान और ढकवा चौकी के कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में होमगार्ड और चौकीदार भी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। कोतवाली परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस पर पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। एसपी के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारी और आरक्षी 11 बजे दिन में एकत्र हुए उन्हें मतदान में गोपनीयता, बिना प्रलोभन के मताधिकार करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सीवी सिंह, उपनिरीक्षक कल्लू सिंह, जगदेश्वर प्रसाद, पीके सिंह, भीमदेव सिंह, आरक्षी राजेंद्र सिंह यादव, राजकुमार सिंह, अजयदीप सिंह, हरी सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
गुलरिया। मलूकापुर स्थित चंद्रशेखर आजाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य निहारिका शर्मा की अगुवाई एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।