फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voters could also not freezing cold pink passion

गुलाबी ठंड भी मतदाताओं के जोश को नहीं कर सकी ठंडा

Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voters could also not freezing cold pink passion
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान  शांतिपूर्ण रहा। तीनों ब्लाकों में कुल 66 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। इसी के साथ पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ ब्लाकों में  जिला पंचायत की 16 सीटों पर 256 उम्मीदवारों और क्षेत्र पंचायत की 398  सीटों पर 2046 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।  इस चरण में पिछले तीन चरणों की अपेक्षा सबसे कम मतदान हुआ। तीनों ब्लाकों में सुबह ठीक सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के प्रति लोगों में इतना उत्साह था कि गुलाबी ठंड के बावजूद लोग मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले ही कतार में लग गए थे।  
विज्ञापन

गुलाबी सर्दी  होने के कारण सुबह सात बजे से नौ बजे तक मतदान की गति धीमी रही। नौ बजे तक  मात्र 11 फीसदी मतदान हो सका। नौ बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली।  सुबह 11 बजे तक 25 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 42.5 फीसदी और तीन बजे तक 55  फीसदी वोट पड़ चुके थे। जबकि मतदान समाप्ति तक कुल  66 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ में सबसे ज्यादा पलिया में सबसे कम मतदान
गौरतलब यह है कि सबसे जागरूक और विकसित माने जाने वाले ब्लाक पलिया में सबसे कम 62 फीसदी और सबसे पिछड़े ब्लाक रमियाबेहड़ में सबसे ज्यादा 69 फीसदी मतदान हुआ। जबकि निघासन ब्लाक में 68 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण दर चरण घटा मतदान प्रतिशत
यह भी गौर करने वाली बात है कि जिले में चरण दर चरण मतदाताओं में उत्साह घटता हुआ दिखाई दिया है। पहले चरण में यहां 73 फीसदी, दूसरे चरण में 71 फीसदी और तीसरे चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ जबकि चौथे और अंतिम चरण में मात्र 66 फीसदी मतदान हो सका।

मतदान के दौरान रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इससे कही किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। निघासन ब्लाक के मिर्जागंज पोलिंग बूथ पर अपने पक्ष  में वोट डलवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो  गए। इसके अलावा अन्य कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उधर डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राम नरायन सिंह ने तीनों ब्लाकों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।
समय बढ़ने के साथ बदलती रही मतदान की रफ्तार (मतदान प्रतिशत)
ब्लाक............सुबह नौ बजे........11 बजे.........01बजे.........03 बजे.........समाप्ति तक
पलिया..............10.5................24.00............41.0..........53.00.............62.0
निघासन...........11.5................27.00............43.0..........54.00..............68.0
रमियाबेहड़........11.0................24.00............43.5..........58.00..............69.0
औसत..............11.0.................25.00............42.5..........55.00.............66.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed