फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vivaahita kee hatya ka aarop

विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
vivaahita kee hatya ka aarop
ढखेरवा-निघासन। कोतवाली क्षेत्र के पढुखिया गांव में रविवार शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जबरन कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश होती रही, बात न बनने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और शव का पंचनामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धवई पुरवा निवासी सरजू जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री मीरा का विवाह गौरिया के मजरा पढुखिया निवासी दिनेश जायसवाल के साथ तीन साल पहले किया था। आरोप है कि शनिवार रात पति दिनेश समेत उसके परिवार के लोगों ने उसे जमकर मारापीटा और उड़द में डालने वाली कीटनाशक दवाई पिलाकर मार डाला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग बेटी के घर आ गए और उसका शव देख हंगामा करने लगे। देर रात तक दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतका के पिता सरजू की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश, दो जेठ, दो देवर, एक ननद, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरजू ने बताया कि दहेज में एलीडी, टीवी, फ्रिज आदि की मांग की जा रही थी। ढखेरवा चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed