{"_id":"c2cb1a6d71b3e938966740d4329fffc2","slug":"vittvihin-is-realizing-the-dream-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों का सपना हुआ साकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों का सपना हुआ साकार
बांकेगंज।
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय संबधी मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का सपना अब साकार होगा। प्रदेश के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय के लिए सरकार के बजट में दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसको लेकर शिक्षकों में खुशी व्याप्त है।
पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा ने बताया कि सूबे की सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों के अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय देने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि मानदेय को लेकर वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे थे। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2016 में प्रदेश सरकार के बजट में चुनाव घोषणापत्र में किया गया वादा पूरा कर दिखाया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पेश किए गए बजट में वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के मानदेय के लिए दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसको लेकर पूरे प्रदेश के वित्तविहीन स्कूलों में पठन-पाठन करा रहे शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी व्याप्त है। रविवार शिक्षकों ने पहाड़पुर स्कूल प्रांगण में एक सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर प्रिंसिपल कुलवंत सिंह चीमा, गुरजीत सिंह, करतार सिंह, हरिहर अवस्थी, श्रवण वाजपेयी, सुशील वर्मा, कंचन वाजपेयी, गुलफिशा, राजेन्द्र सोनी, रंदीप कौर, निर्मल सरदार, मानसी वाजपेयी, रागिनी गुप्ता, मिथलेश मिश्र, संजीव मिश्र, निर्मल वर्मा, इंद्रेश वर्मा मौजूद रहे।