फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Go for a month for Rs 270 - come from Lakhimpur to Sitapur

खीरीः 270 रुपये में एक महीने तक जाएं-आएं लखीमपुर से सीतापुर

Mon, 27 Sep 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Go for a month for Rs 270 - come from Lakhimpur to Sitapur
लखीमपुर का रेलवे स्टेशन।

रेलवे ने दैनिक यात्रियों को दी सौगात, बनने लगी एमएसटी

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने लखीमपुर, गोला एवं मैलानी स्टेशनों पर एमएसटी बनाना शुरू दी है। यात्रियों को अब लखीमपुर से सीतापुर एक महीने तक आने-जाने के लिए सिर्फ 270 रुपये ही खर्च करने होंगे।
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर बंद हुआ ट्रेनों का संचालन दस जून से शुरू हो चुका है। शुरूआत में कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या बेहद कम रहती थी। वहीं कोरोना को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन तो शुरू कर दिया, मगर तमाम पाबंदियों के साथ। इसमें एक पाबंदी एमएसटी बनाने पर भी थी। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर रेलवे ने भी छूट देनी शुरू कर दी है। इस क्रम में पहले पैसेंजर एवं गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए तीन-तीन कोच बढ़ाए और अब मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) पर लगी रोक भी हटा ली है, ताकी दैनिक यात्रियों को रोजाना टिकट लेने की समस्या से निजात मिल सके। निर्देश जारी होते ही लखीमपुर, गोला एवं मैलानी स्टेशन पर एमएसटी बननी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ध्यान रहे, एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी मान्य नहीं

रेलवे ने एमएसटी बनने की शुरूआत कर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों में ही यात्रा करने की सुविधा दी है, जबकि एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिली है। पहले जहां यात्रियों को गोला तक का सफर करने के लिए हर माह करीब 1800 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब मात्र 185 रुपये में एक माह तक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की समय सारिणी

कहां से कहां तक- आगमन, प्रस्थान
  • मैलानी से लखनऊ- 07.38, 07.40
  • मैलानी से लखनऊ-04.32, 04.34
  • मैलानी से गोरखपुर-06.46, 06.48
  • लखनऊ से मैैलानी-09.58,10.00
  • गोरखपुर से मैलानी-10.35,10.40
  • लखनऊ से मैलानी-05.55, 05.57

एक माह की एमएसटी का मूल्य

  • लखीमपुर से सीतापुर- 270 रुपये
  • लखीमपुर से गोला- 185 रुपये
  • लखीमपुर से हरगांव-185 रुपये
  • मैलानी से बांकेगंज-100 रुपये
  • मैलानी से गोला- 185 रुपये
  • मैैलानी से लखीमपुर- 270 रुपये

रेलवे ने एमएसटी बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेेगी और रोजाना टिकट लेने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed