फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vishwa main aaman-chain kai liya mangi dua

विश्व में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Thu, 16 Jul 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Jul 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
vishwa main aaman-chain kai liya mangi dua
जिले के कई स्कूलों में छुट्टियों से पहले बच्चों ने ईद मनाई और गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अजमानी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका सारिमा अवस्थी ने बच्चों को ईद के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका गुरजीत कौर अजमानी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। हैप्पी डेज स्कूल में बच्चों ने अलग-अलग परिधान पहन कर ईद की खुशियां मनाई। इसमे प्रधानाचार्य सीमा शेखर और प्रबंधक चेतन शेखर मौजूद रहे। लॉ माटीना स्कूल में ईद उत्सव के रूप में मनाई गई। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई।
पलियाकलां। द इंडियन एकेेडमी में प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने ईद मनाई और विश्व में अमन-चैन की दुआ की । इसके बाद बच्चे गले मिले और एक-दूसरे को मिठाई, चॉकलेट खिलाई। इस अवसर पर किडजी को-आर्डिनेटर अंतिम गुप्ता के साथ प्रधानाचार्य ऊषा इमैन्युल एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों को ईद का महत्व बताया। किडजी को-आर्डिनेटर श्री गुप्ता ने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप सेंवई के पैकेट दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक उमेश गुप्ता ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को ईंद की बधाई दी।
मोहम्मदी। बचपन ए प्ले स्कूल में ईद के पूर्व बच्चों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। स्कूल में सभी बच्चे ईद की पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पायजामा एवं सलवार कुर्ता में सजधज कर आए, इस दौरान सबसे सुंदर परिधान, साज सज्जा, कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे सुंदर परिधान में बालिका वर्ग में ख्याति, शिफा, ऐंजल और बालक वर्ग में  कैफी, अयान और शिखर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंधक आशीष मिश्रा और  संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर प्रीति, कविता, कोमल, रचना, शिवानी, आरती, राधा, मीनू, द्रमाक्ष और रागिनी आदि टीचर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। स्थानीय बीआरसी भवन पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान ईद के पूर्व सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। सह समन्वयक सुभाष चंद्र शुक्ला और ताजीम अहमद ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मुल्क की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए मिल जुलकर  रहना बहुत जरूरी है। प्रशिक्षु शिक्षक रकीमुद्दीन और मोहम्मद सादिक ने ईद पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और रोजों का महत्व बताया तथा सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को कहा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार वर्मा, सुधीर पांडेय, आशीष मिश्रा, राम सिंह के अलावा प्रशिक्षु शिक्षक प्रिंस पल्लव यादव, सिद्धार्थ, ऋषिपाल, विनय कुमार, सुनील कुमार, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद हारून, शाबिर खां, मोहम्मद आमीन, मोहम्मद यामीन, अजहर, मरगूब आलम, शिल्पी साहनी, मनीषा यादव, दीपा यादव, शमा परवीन, अर्पणा शर्मा, प्रीति गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, मेधा यादव, रिचा गुप्ता, रश्मि शर्मा, रीनू सैनी, मनु सिंघल, अनीता सिंह, अंजू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed