{"_id":"61f82dead815a678be03d40e","slug":"violation-in-bsp-tickets-of-two-candidates-changed-lakhimpur-news-bly4741154196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में उलटफेर, दो प्रत्याशियों के टिकट बदले....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में उलटफेर, दो प्रत्याशियों के टिकट बदले....
विज्ञापन
हाजी आरए उसमानी
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सपा नेता पूर्व विधायक आरए उस्मानी सोमवार को बसपा शामिल हो गए। इसके बाद बसपा ने निघासन व कस्ता विधानसभा के लिए पूर्व में घोषित दो प्रत्याशियों के टिकट काटते हुए दूसरे उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। निघासन से पूर्व विधायक आरए उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है और कस्ता विधानसभा (एससी) से हेमवती राज को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि बसपा ने सबसे पहले निघासन विधानसभा से मनमोहन मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया था, जिसके बाद 28 जनवरी को दूसरी लिस्ट में कस्ता से सरिता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। जब नामांकन के लिए तीन दिन शेष है, तब प्रत्याशियों को बदला जा रहा है। सपा में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक आरए उस्मानी इससे पहले बसपा में रह चुके हैं, जिससे उनकी बसपा में घर वापसी मानी जा रही है।
वहीं कस्ता से प्रत्याशी हेमवती राज नया चेहरा हैं। 41 वर्षीय हेमवती गोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्य हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता एमए अंग्रेजी है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के टिकट बदले गए हैं। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

हेमवती राज- फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन